
सिंगरौली। मोरवा क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विधायक ने कहा कि मोरवा के विकास कार्यों में लगातार देरी हो रही है और जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं हैं। उन्होंने दो टूक कहा, “कलेक्टर और कमिश्नर काम नहीं कर सकते तो समय से छुट्टी ले लें।”
विधायक के बयान के बाद मोरवा के विकास कार्यों में देरी की जिम्मेदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
