3 माह से नहीं मिला वेतन, नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने उठाई आवाज

जबलपुर: साहब…बच्चों की फीस, घर का राशन और अपने परिवार का भरण पोषण हम लोग अब कैसे करें… ये सवाल इन दिनों नगर निगम जबलपुर में कार्यरत कंप्यूटर आपॅरेटर्स ने निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार से किया है। इसी मुख्य वजह पिछले 3 माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है जबकि उनसे काम पूरा लिया गया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम में कप्यूटर ऑपरेटर्स ठेका पर नौकरी कर रहे हैं जिनके वेतन देने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। वेतन न मिलने से हताश, परेशान कंप्यूटर ऑपरेटर्स अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजने की तैयारी में हैं। पत्र में मांग की जाएगी कि वेतन संबंधी उनकी मांग का जल्द निराकरण किया जाए और नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर्स का वेतन भुगतान ठेकेदार की बजाय सीधे नगर निगम से किया जाए।
नगर निगम के सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी इन जायज मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। विदित हो कि कुछ दिनों पहले कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने 3 माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित होकर नगर निगम परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था।
ठेका प्रथा के कारण नहीं मिल रहा समय पर वेतन
नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने नवभारत को बताया कि समय पर वेतन न मिलने के कारण उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर अब उनमें आक्रोश और अधिक बढ़ गया है। उधर बच्चों की शिक्षा भी वेतन न मिलने से प्रभावित हो रही है।
कर्मचारियों का गंभीर आरोप है कि ठेका प्रथा के कारण उन्हें हर महीने समय पर वेतन नहीं मिल पाता है ऐसे में घर का राशन चलाना भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

Next Post

महापौर की मिली नई पहचान, खाते में कई उपलब्धियां, कुछ कार्य रह गए अधूरे...

Tue Aug 4 , 2026
इंदौर: शहर के महापौर एवं प्रथम नागरिक पुष्यमित्र भार्गव के कल कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने जा रहे है. भार्गव को उनके सौम्य स्वभाव के कारण जनता के बीच नई पहचान मिली है. उनके कार्यकाल की यह विशेषता देखने में यह आई कि भार्गव ने कभी जनता के साथ […]

You May Like