हमें गर्व है कि ब्रांड एंबेसडर पं. मिश्रा के कारण मिली उपलब्धि

सीहोर. देश के जन-जन में शिव भक्ति और हमारे शहर का नाम विश्व में प्रसिद्ध करने वाले पं. प्रदीप मिश्रा स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर हैं, जिनके कारण आज हमारी नपा देश में और प्रदेश में अव्वल रही है. उनकी प्रेरणा से हम अब देश में सीहोर को सुंदर और स्वच्छता के साथ नशा मुक्ति का घर-घर संदेश देंगे.

उक्त विचार कोतवाली चौराहे पर नपा के तत्वाधान में आयोजित स्वच्छता रैली को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने व्यक्त किए. इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर और सभी पार्षदों ने मुख्य अतिथि पं. प्रदीप मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, कलेक्टर बालागुरु के, एसपी दीपक कुमार शुक्ला, भाजपा नेता सन्नी महाजन और संत मोहित राम पाठक सहित अन्य का स्वागत व सम्मान किया.

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि अब देश में नंबर वन आने के लिए हमारे द्वारा संकल्प लिया गया है. इसके लिए वार्ड स्तर पर भी रैली निकाली जाएगी और नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन किया जाएगा. क्षेत्र को नंबर वन लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सरकार ने कई स्वच्छता वाहन उपलब्ध कराए हैं. जिससे प्रत्येक वार्ड में कचरा वाहन पहुंच सके और आसपास सफाई बनी रहे. नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नपा के सफाईकर्मी भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. नगर में दोनों समय सुबह और शाम को विशेष रूप से सफाई की जा रही है. वहीं कचरा वाहन भी दोनों समय डोर टू डोर जाकर कचरे को संग्रहण कर रहे हैं.

शहर को स्वच्छ रखने कठोर कदम भी उठाएंगे: सीएमओ

नपा सीएमओ सुधीर कुमार ने कहा कि देश में नगर को नंबर एक आने के लिए आज से ही तैयारियों को शुरू करना होगा. स्वच्छता को अपने आचरण में इस तरह अपना लो कि वह आपकी आदत बन जाए. सभी दरोगा एवं और टू डोर चालकों को निर्देश दिए गए. साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अब शहर में कोई भी कचरा सड़क पर या नाली में डालते पकड़ा गया तो अर्थदण्ड की चालानी कार्यवाही स्थल पर ही सफाई दरोगा द्वारा की जाएगी.

 

 

Next Post

नाली निर्माण के लिए विस्थापित होगी प्रतिमा

Sun Jul 20 , 2025
दोराहा. हनुमान मंदिर समिति विधायक सुदेश राय की समझाईश पर नाली निर्माण में सहयोग करने के लिए तैयार हो गई है. दोराहा बाजार मुख्य सड़क पर स्थित मंदिर में विराजित हनुमान प्रतिमा को अब विधिविधान से विस्थापन किए जाने की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. ग्राम पंचायत […]

You May Like