राशिफल-पंचांग: 29 जुलाई 2026

पंचांग 29 जुलाई 2026:-

रा.मि. 07 संवत् 2083 आषाढ शुक्ल पूर्णिमा बुधवासरे रात 7/26, उत्तराषाढ़ा नक्षत्रे दिन 4/11, प्रीति योगे रात 1/21, विष्टि करणे सू.उ. 5/23, सू.अ. 6/37, चन्द्रचार मकर, पर्व- स्नानदान व्रतादौ पूर्णिमा, गुरू पूर्णिमा, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 29 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में व्यापारिक कार्यो में अधिक परिश्रम से आंशिक सफलता मिलेगी. व्यय और संतान की चिन्ता से मन अशांत रह सकता है, वाणी में कठोरता रहेगी. निर्णय सोच समझकर करना हितकर रहेगा. वर्ष के मध्य में सत्ता सुख से संतोष रहेगा. भाईयों का सहयोग बना रहेगा. वर्ष के अन्त में नवीन कार्यो में रूचि रहेगी. व्यापार में लाभ होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान मिलेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष में रूचि रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को संतान की चिन्ता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कार्य में वृद्धि होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सोच समझकर निर्णय लेना हितकर रहेगा.

————————————————————-

आज का भविष्य-बुधवार 29 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, होशियार होगा. सर्विस की ओर अधिक झुकाव रहेगा. कार्यकुशल तथा परिश्रमी होगा. मित्रों की संख्या सीमित रहेगी. जन्म स्थान से दूर रहकर अपनी उन्नति करेगा.

————————————————————-

मेष- युवाओं को कैरियर में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. वाकपटुता पर नियंत्रण रखें. मित्रता उपयोगी रहेगी. परिश्रम अधिक करना होगा.

वृषभ- अपनी ताकत का इस्तेमाल विरोधियोंको रोकने में करना पड़ेगा. वाहनादि का सुख प्राप्त होगा. भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी. मित्रवर्ग आपकी मदद करेंगे.

मिथुन- व्यर्थ के झगड़े में आपका समय बर्बाद हो सकता है. मांगलिक खर्च संभव है. अतिथि वृषभमन होगा. हर्ष बना रहेगा. पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी.

कर्क- रूकी हुई योजनाओं में गति आयेगी. कार्य विस्तार की संभावना है. आत्म विश्वास एवं मनोबल बना रहेगा. इच्छितकार्यो की पूर्तिहोगी. बिगड़ा काम बनने का योग है.

सिंह- दूसरों की आलोचना से घबराकर कार्य योजना बीच में ही छोड़ सकते हैं. सोचे हुये कार्यो में सफलता के योग है. मित्रों एवं सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या- आप बेहतर तरीके से काम निपटाने का प्रयास करेंगे. सहयोगी आपका विरोध कर सकते है. व्यापार व्यवसाय में लाभ सामान्य ही रहेगा.

तुला- थोडी परेशानी के बादजूद आपकी सफलता सुनिश्चित है, सामाजिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. यश, मान सम्मान प्राप्तहोगा. पूज्य व्यक्ति की समस्या का हल होगा.

वृश्चिक- मन में चल रही उलझन आपको फैसला लेने में रोकेगी. राजकीय कार्योमें सफलता मिलेगी. लाभदायक योजना की रूपरेखा पर विचार विमर्शहोगा.

धनु- बुजुर्गो के स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता रहेगी, जोखिम केकार्यो से दूर रहें. आवेश में लिया गया निर्णय नुकसानदायक रहेगा. व्यापारिक समस्याओं का समाधान होगा.

मकर- कड़ी मेहनत से शानदार परिणाम मिलेंगे, अनावश्यक टकराव छोडक़र काम पर ध्यान दें. क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य करें. किसी दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा.

कुम्भ- रूकी हुई योजना फिर से शुरू करने का मन बनेगा. पारिवारिक सुख तथा सौहार्द बना रहेगा. नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा.

मीन- नए कारोबार में निवेश की संभावना बनेगी. पारिवारिक मामले उलझने से चिन्ता होगी. अपव्यय पर नियंत्रण रखें. संपत्ति वाहनादि का सुख प्राप्त होगा.

————————————————————-

व्यापार-भविष्य:

आषाढ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से मैथी धनियां, हल्दी, जीरा, आदि में तेजी होगी. सोना, चांदी, शेयर आदि में मोती, बिनौला, लोहा, में तेजी का रूख रहेगा. आज वायदा विचार में मंगल के बने भाव घटें, उसी में तेजी होगी. भाग्यांक 1599 है.

————————————————————-

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अवलोकन

Wed Jul 29 , 2026
इंदौर: मंगलवार को शहर में ऑस्ट्रेलिया का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल कचरा प्रबंधन व्यवस्था को देखने इंदौर आया. इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई दल ने कचरा सेग्रीगेशन, घर-घर कचरा संग्रहण, तकनीकी परिवहन, अपशिष्ट प्रसंस्करण तथा संसाधन पुनः प्राप्ति व्यवस्था का अवलोकन किया.आज सुबह ऑस्ट्रेलिया के सांसद रॉय बटलर के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय […]

You May Like