चैत्र पूर्णिमा पर शक्तिनगर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री हनुमान महोत्सव

शक्तिनगर/सोनभद्र: ऊर्जाचल क्षेत्र का प्रसिद्ध श्री हनुमान महोत्सव इस वर्ष भी चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव की पहली योजना बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई। निर्णय अनुसार क्षेत्र के 12 खंडों से भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। प्रातःकाल सभी मठ-मंदिरों में ध्वज पूजन, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जबकि मध्यान्ह में विभिन्न क्षेत्रों से झांकियों के साथ शोभायात्राएं निकलकर पीडब्ल्यूडी चौराहे पर एकत्र होंगी।

यहां से जुलूस श्री ज्वालामुखी मंदिर आरती ग्राउंड पहुंचेगा, जहां भगवान हनुमान की सामूहिक महाआरती होगी। केंद्रीय कमेटी के संरक्षक हेमंत मिश्रा, प्रधान संयोजक अनिल सिंह गौतम और सर्व-व्यवस्था प्रमुख प्रशांत श्रीवास्तव ने सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। यह महोत्सव वर्षों से आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Next Post

तीन साल में पूरा होगा एमवाय अस्पताल के 1450 बेड वाले नए भवन का प्रोजेक्ट

Wed Mar 18 , 2026
इंदौर: एमवाय अस्पताल का विस्तार तेजी से आकार ले रहा है. 773 करोड़ रुपए की लागत से 1450 बिस्तरों वाले नए अत्याधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य गति पकड़ चुका है, जो पूरा होने के बाद प्रदेश का सबसे बड़ा शासकीय अस्पताल होगा. आधुनिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस इस परियोजना […]

You May Like