नगर निगम परिषद की बैठक आज

पार्षद कादरी को हटाने का आयेगा प्रस्ताव

इंदौर:नगर निगम परिषद के आज बैठक होगी. बैठक में 38 मुद्दों पर चर्चा होगी और प्रस्ताव पारित किया जाएंगे. खास बात यह है कि 38 मुद्दों में 12 से ज्यादा संस्थाओं को सहयोग राशि देने पर मुहर लगेगी. इससे बढ़कर यह है कि कांग्रेस पार्षद को हटाने का मुख्य प्रस्ताव लाया जाएगा.निगम परिषद की आज निगम सभागृह में होगी, बैठक में चंदन नगर लिंक रोड के बिजली खंबे शिफ्टिंग, अमृत 2.0 में कबीर खेड़ी पर 245 एमएलडी का कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट लगाने, चिड़ियाघर एमआर पीपीपी मॉडल पर फिश एम्ेरियम बनाने, नर्मदा तृतीय चरण के रखरखाव और संधारण हेतु तीन साल की निविदा पर निर्णय जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. आज की बैठक में मुख्य मुद्दा कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाने के प्रस्ताव भाजपा परिषद में रखेगी. बहुमत के आधार पर पार्षद के हटाने की रणनीति बीजेपी कार्यालय पर दो दिन पहले बैठक में तय हो चुकी है.

कुल 38 प्रस्ताव रखे जाएंगे
इसके अलावा बैठक में शहर की विभिन्न संस्थाओं को अनुदान और सहयोग राशि देने का अनुमोदन के प्रस्ताव पेश किए जाएंगे. साथ ही यशवंत सागर डेम गहरीकरण के बाद किसानों की डूब में जमीन आने से मुआवजा देने का प्रस्ताव भी रखा है. आज की बैठक में कुल 38 प्रस्ताव रखे जाएंगे.

Next Post

अभिनेत्री सोहा अली खान पोषण पर कैलीफोर्निया बादाम बोर्ड के कार्यक्रम में

Thu Oct 9 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने कैलिफ़ोर्निया बादाम बोर्ड की ओर से ‘त्योहार पर आहार और उत्त्सव में संतुलन’ विषय पर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आरजे समरीन द्वारा संचालित इस चर्चा में अभिनेत्री सोहा अली खान, सेलिब्रिटी शेफ कविता सिंह […]

You May Like