नयी दिल्ली, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने कैलिफ़ोर्निया बादाम बोर्ड की ओर से ‘त्योहार पर आहार और उत्त्सव में संतुलन’ विषय पर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
आरजे समरीन द्वारा संचालित इस चर्चा में अभिनेत्री सोहा अली खान, सेलिब्रिटी शेफ कविता सिंह और दिल्ली मैक्स हैल्थ केयर क्षेत्रीय प्रमुख डायटेटिक्स रीतिका समद्दार भी उपस्थित थीं। शेफ कविता ने इसका उदाहरण एक लाइव बादाम-आधारित डिश डेमो के ज़रिए प्रस्तुत किया, जबकि विशेषज्ञों ने त्योहारी मौसम में पोषण और जीवनशैली से जुड़ी व्यावहारिक रणनीतियाँ साझा कीं।
चर्चा में यह भी बताया गया कि वर्तमान समय में, जब कि डायबिटीज़, हृदय रोग और मोटापा जैसी बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं, बादाम के सेवन उत्सवों को न केवल स्वादिष्ट बल्कि अधिक स्वस्थ बना सकते हैं।
त्योहारों को आनंदमय और स्वस्थ दोनों बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रीतिका समद्दार ने कहा, “हर साल त्योहारों के दौरान मैं देखती हूँ कि कई लोग सेहत की चिंता के कारण अपने पसंदीदा व्यंजनों से दूरी बना लेते हैं लेकिन त्योहारों का असली मकसद आनंद लेना है – बस ज़रूरत है कुछ छोटे और सोच-समझकर किए गए बदलावों की। उन्होंने कहा कि अत्यधिक प्रोसेस्ड स्नैक्स की जगह प्राकृतिक और पोषण से भरपूर विकल्प जैसे कैलिफ़ोर्निया बादाम चुनना, त्योहारों के भोजन को अधिक पौष्टिक बना सकता है।”
अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा, “त्योहारों का समय हमेशा परिवारिक मिलन और दिवाली पार्टियों से भरा रहता है। शूटिंग रुक जाने पर वर्कआउट अक्सर पीछे छूट जाते हैं। ऐसे में मैं अपनी बचपन की आदत अपनाती हूँ। बादाम मुझे भरपूर ऊर्जा देते हैं, वजन नियंत्रण में मदद करते हैं और त्वचा को स्वाभाविक निखार देते हैं।”
सेलिब्रिटी शेफ कविता ने बादाम से तैयार एक हेल्दी रेसिपी पेश की। उन्होंने कहा, “मेरा हमेशा मानना रहा है कि त्योहारी व्यंजन जितने स्वादिष्ट हों, उतने ही पोषक भी होने चाहिए। इस बार मैंने क्लासिक ‘कटली’ को एक हेल्दी ट्विस्ट दिया है, जिसमें कैलिफ़ोर्निया बादाम मुख्य सामग्री हैं और मिठास के लिए रिफाइंड शुगर की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया है।”
