आखिर कब आएगी भोपाल से पीडब्ल्यूडी पुलों की नई डिजाइन ?

इंदौर:शहर में पीडब्ल्यूडी विभाग दो रेलवे ओवर ब्रिज बना रहा है. भोपाल पीडब्ल्यूडी अधीक्षण यंत्री के यहां से ब्रिज की नई डिजाइन और ले आउट अभी तक बन कर नहीं आए है. दोनों ब्रिज के मोड 90 डिग्री मोड के बनाने की तैयारी थी. उक्त पुलों की खबर प्रकाशित होने के बाद काम रोक दिया गया.पीडब्ल्यूडी शहर में बाणगंगा और एमआर 4 सड़क लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के पहले ओवर ब्रिज का निर्माण कर रहा है. दोनों ब्रिज 90 डिग्री एंगल के बनाए जा रहे थे, लेकिन नव भारत द्वारा मामला सामने लाने के बाद से ब्रिज का काम बंद पड़ा है. इसके बाद तय किया गया कि ब्रिज की डिजाइन नए सिरे से बनेगी है. इस बात को तीन महीने से ज्यादा समय हो चुका हैं, लेकिन
अभियंता कार्यालय भोपाल से अभी तक ब्रिज की नई डिजाइन बनकर नही आई है. शहर में उक्त दोनों ब्रिज के अधूरे निर्माण से हजारों लोग परेशान हो रहे हैं. यातायात जाम की स्थिति भी बनी रहती है। रहवासियों को भी अधूरे निर्माण से धूल और कीचड़ का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अपने घरों पर आने जाने में परेशानी हो रही है. ध्यान रहे कि खातीपुरा से बन कर उज्जैन रोड पर मिलने ब्रिज की भुजा के पीलर 90 डिग्री का टर्न बन रहा है, जो पीडब्ल्यूडी विभाग की इंजीनियरिंग का नमूना पेश कर रहा है. यही स्थिति एमआर 4 सड़क पर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे ओवर ब्रिज की बनी हुई है.

फिलहाल दोनों ब्रिज का काम बंद
नवभारत ने 25 जून को एमआर 4 पर लक्ष्मीबाई नगर और 4 जुलाई को 90 डिग्री ब्रिज निर्माण की खबर छापी थी. उसमें बताया गया था कि कहां तक ब्रिज के पीलर खड़े हो गए और सिंहस्थ फंड से बनी सड़क पर बिना सोचे समझे पीलर खड़े कर दिए है. दोनों ब्रिज का निर्माण एक ही कंपनी रियाल कंस्ट्रक्शन कर रही है. फिलहाल दोनों ब्रिज का काम अधूरा होकर काम बंद है. इस बारे में प्रभारी कार्यपालन यंत्री गुरमीत कौर भाटिया ने मैसेज के जरिए बताया कि अभी तक भोपाल से नई डिजाइन बन कर नहीं आई है.

Next Post

उज्जैन में युवा चिंतन का महाकुंभ: कल से होगा यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव

Thu Oct 9 , 2025
उज्जैन: देश के युवाओं में बौद्धिक ऊर्जा और नई सोच जगाने के उद्देश्य से यंग थिंकर्स फोरम कॉन्क्लेव का आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक अवंतिका यूनिवर्सिटी में होगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अक्टूबर को शाम 4 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में देशभर से 300 […]

You May Like