मुरम-स्ट्रेक्चर लगा कर रहे थे कब्जा, एफआईआर दर्ज

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत औरिया में एक प्लाट में मुरम-स्ट्रेक्चर लगा कब्जा किया जा रहा था, मामले की भनक लगते ही मां बेटी पहुंच गई तो उन्हें धमकाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति मनीषा साहू पति स्व. संजय साहू 53 वर्ष निवासी लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ग्राम औरिया तहसील अधारताल में कटंगी रोड में भूमि है। तहसील अधारताल से उक्त भूमि का 10 मार्च 2025 को सीमांकन कराया जा चुका है लेकिन श्रीमति श्वेता यादव पति नरेन्द्र यादव एवं नीतू यादव दोनों निवासी औरिया माढोताल जबलपुर द्वारा प्लाट में कब्जा किया जाने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की शिकायत 9 मई को माढ़ोताल थाने में की थी। 17 जुलाई को प्लाट पर श्रीमति श्वेता यादव व रानू यादव द्वारा बोर्ड लगा दिया था, मना करने पर प्लाट पर उसकी बेटी इशिता साहू के साथ मारपीट करने श्वेता व रानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीती रात्रि उक्त प्लाट पर श्वेता यादव, रश्मि उर्फ रानू यादव एवं ममता यादव द्वारा उसकी भूमि पर अवैध कब्जा करने लोहे का स्ट्रेक्चर एवं सीट, अवैध बिजली मीटर, कैमरे लगाये जा रहे थे, वह बेटी इशिता साहू के साथ पहुंची जहां प्लाट पर मुरम डालकर अवैध रुप से कब्जा किया जा रहा था, मना करने पर श्वेता यादव, रश्मि यादव, ममता यादव ने जान से मारने की धमकी दी है।

Next Post

एन्काउन्टर में मारे गए बदमाश का गुर्गा पिस्टल के साथ पकड़ाया

Fri Oct 10 , 2025
जबलपुर। नरसिंहपुर में 19 अगस्त 2019 को हुए सनसनीखेज एनकाउंटर में मारे गए बदमाश के गुर्गे को गोहलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त किया गया है। टीआई रीतेश पाण्डे ने बताया कि अपराध करने के इरादे से पंचशील स्कूल के पास […]

You May Like

मनोरंजन