एन्काउन्टर में मारे गए बदमाश का गुर्गा पिस्टल के साथ पकड़ाया

जबलपुर। नरसिंहपुर में 19 अगस्त 2019 को हुए सनसनीखेज एनकाउंटर में मारे गए बदमाश के गुर्गे को गोहलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त किया गया है।

टीआई रीतेश पाण्डे ने बताया कि अपराध करने के इरादे से पंचशील स्कूल के पास रद्दी चौकी में घूम रहे जुबेर खान 24 वर्ष निवासी अजीजगंज पसियाना गोहलपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर कमर में देशी पिस्टल खोसे मिला, पिस्टल को चैक करने पर मैगजीन में 1 कारतूस लोड होना पाया गया। देशी पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त देशी पिस्टल एवं कारतूस मोहल्ले में रहने वाले समीर खान जिसका एनकाउण्टर नरसिंहपुर पुलिस द्वारा किया गया है से लगभग 5-6 वर्ष पहले रखने के लिये देना बताया, आरोपी जुबेर खान के कब्जे से देशी पिस्टल मय कारतूस के जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी जुबेर खान अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ थाना गोहलपुर में अवैध वसूली, मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट के 7 अपराध दर्ज है।

Next Post

पुलिस कार्रवाई में युवक की मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर  पुलिसकर्मियों पर की एफआईआर की मांग 

Fri Oct 10 , 2025
अशोकनगर। शाढ़ौरा थानांतर्गत ग्राम बमुरिया में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इससे गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण व परिजन एफआईआर दर्ज करने की मांग पर […]

You May Like