पत्नि के चरित्र पर संदेह था इसलिए मार डाला

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड थाना सीमा में आने वाले कालामढ में पति ने पत्नी से विवाद में सिर में डंडा मार दिया। महिला के सिर में गहरी चोट आने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी और अत्याधिक ब्लड निकल जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था,पुलिस ने आज हत्यो के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

फरियादी छोटू पुत्र परमू कुशवाह ने थाना आकर रिपोर्ट की कि हम पाँच भाई है सबसे बड़े बनवारी कुशवाह की शादी करीब 10 वर्ष पहले सीमा कुशवाह के साथ हुई थी उसके तीन बच्चे है। भाई बनवारी का विवाद अपनी पत्नि सीमा से होता रहता था, सुबह 06.00 बजे मैं अपनी ससुराल में था तभी मेरी माँ रामश्री कुशवाह का फोन आया उसने बताया कि बेटा तू जल्दी घर पर आ तेरी भाभी सीमा की बनवारी कुशवाह ने रात्रि मे मारपीट कर दी थी.

जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।बताया जा रहा है कि बनवारी अपनी पत्नि के चरित्र पर सदेंह करता था इसलिए उसकी मारपीट करता था। बनवारी के सीमा के सिर पर डंडा मारे जाने के कारण वह बेहोश होकर गिर पडी थी ओर उसके सिर से अधिक ब्लड निकल गया और उसकी मौत हो गई।

Next Post

जुमेराती क्षेत्र में अवैध पार्किंग से बढ़ा जाम का संकट

Thu Aug 28 , 2025
भोपाल:राजधानी के जुमेराती क्षेत्र के मुख्य मार्ग के टर्निंग प्वाइंट पर अवैध रूप से चार पहिया वाहनों की पार्किंग की जा रही है। इस अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यहां लगातार जाम की स्थिति बन रही है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में तो हालात और भी खराब हो जाते […]

You May Like