ग्वालियर: उपनगर मुरार में प्रस्तावित फ्लाई ओवर से उत्पन्न होने वाली समस्या को लेकर ‘चेम्बर भवन’ में उपनगर मुरार उपसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुरार के व्यवसायी एकसुर में बोले कि प्रस्तावित फ्लाईओवर मुरार के व्यवसायियों को स्वीकार नहीं है क्योंकि इससे मुरार के व्यवसायियों का व्यापार चौपट हो जायेगा।
शासन-प्रशासन द्बारा यातायात की समस्या को दूर करने के उपाय न करते हुए जनता की गाड़ी कमाई को फ्लाईओवर पर खर्च करने का प्रयास किया जा रहा जो कि अस्वीकार्य है। उपनगर मुरार के सभी मार्ग 80-90 फुट चौड़े हैं लेकिन उन पर अस्थायी अतिक्रमण होने, हाथा ठेला तथा सवारी वाहनों के बेतरतीव खड़े होने से जाम लगता है, जिसे दूर करने के उपाय नहीं किये गये, मुरार नदी के दोनों ओर जो सड़क प्रस्तावित की गई है.
उसका निर्माण यदि हो जाये तो यह शहर की सुंदरता को बढाने के साथ ही मुरार की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का स्थायी हल होगा लेकिन बिना किसी होमवर्क के फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे चेम्बर अध्यक्षडॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि मुरार के व्यवसायियों द्बारा लिये गये निर्णय के साथ चेम्बर रहेगा।
