ग्वालियर में एन डी ए और सीडीएस परीक्षा शुरू, सभी 20 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा, कंट्रोल रूम से निगरानी

ग्वालियर: ग्वालियर में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कम्बाइंड डिफेंस सर्विस और नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षाएं आज रविवार को दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। दोनों परीक्षाओं में कुल 5976 अभ्यर्थी शामिल हों रहे हैं। सीडीएस परीक्षा के लिए शहर में 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जबकि एनडीए परीक्षा के लिए 13 केन्द्र बनाए हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो, इसके लिए कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

संयुक्त कलेक्टर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी संजीव जैन ने बताया कि कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 113 में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 0751-2446214 है। इस कंट्रोल रूम का संचालन सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है और परीक्षा समाप्ति तक होगा। इसकी जिम्मेदारी कलेक्ट्रेट अधीक्षक आरआर भगत को सौंपी गई है (मोबाइल नंबर 9425135143)। अवर सचिव देवेन्द्र सिंह को परीक्षा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए सभी 20 परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर केन्द्र पर पांच-पांच पुलिस जवान तैनात किए गए हैं और संबंधित थानों की फोर्स भी अलर्ट पर है।

Next Post

हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव करने वाले 9 में से 3 आरोपी हिस्ट्रीशीटर निकले

Sun Apr 13 , 2025
गुना: शनिवार देर शाम कर्नलगंज इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाले गए जुलूस पर पथराव के बाद से इस मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। देर रात ही पुलिस ने पथराव करने वाले 9 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें 3 आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनका पुलिस ने […]

You May Like