हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव करने वाले 9 में से 3 आरोपी हिस्ट्रीशीटर निकले

गुना: शनिवार देर शाम कर्नलगंज इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाले गए जुलूस पर पथराव के बाद से इस मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। देर रात ही पुलिस ने पथराव करने वाले 9 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें 3 आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनका पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड जारी किया है। पुलिस के मुताबिक पथराव के आरोपी सोनू पुत्र अकरम पठान, अतीक पुत्र इकबाल कुर्रेशी और मुख्य आरोपी विक्की खां पर कई आपराधिक मुकद्दमे पहले से ही दर्ज हैं।

इसी बीच घटनास्थल के आसपास रहने वाले खटीक समाज के लोग भी बड़ी संख्या में एकजुट होकर कोतवाली पहुंच गए हैं। खटीक समाज का आरोप है कि जुलूस पर पथराव के दौरान आरोपियों ने उनके घरों पर भी पत्थर फेके और घातक हथियारों को लहराया गया है। खटीक समाज का आरोप है कि पथराव करने और दहशत फैलाने वाले कई आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिनकी वजह से इलाके में दहशत है। खटीक समाज ने फरार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

Next Post

भिंंड में तड़के तेज हवा के साथ बारिश लेकिन रविवार को दिन में खिली धूप

Sun Apr 13 , 2025
भिंड: भिंड शहर में मध्यरात्रि के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तड़के तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। लेकिन आज रविवार को दिन में आसमान साफ है और ठंडी हवाओं के साथ धूप खिली हुई है। पिछले दो […]

You May Like