मृगनयनी उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री शुरू, सीएम डॉ यादव ने ई-कॉमर्स वेबसाइट का किया शुभारंभ

भोपाल। प्रदेश के हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समत्व भवन में मृगनयनी उत्पादों के ऑनलाइन विक्रय हेतु ई-कॉमर्स वेबसाइट का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों को सीधे बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और स्थानीय कला को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मृगनयनी के उत्पाद अब देश-विदेश के ग्राहकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेबसाइट को उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया जाए और उत्पादों की गुणवत्ता तथा डिलीवरी व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

Next Post

पति पत्नी ने बेटों के साथ बुना था 1.60 करोड़ की ठगी का जाल, चारों गिरफ्तार

Mon Apr 6 , 2026
जबलपुर। राइट टाउन निवासी एक डॉक्टर और उनके बेटे समेत तीन लोगों को शातिर ठग परिवार ने अपनी जालसाजी का शिकार बनाते हुए करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये ठग लिए थे। ठगों ने खुद को गरीब बताकर गड़ा हुआ सोना कम कीमत पर बेचने का झांसा देकर चूना लगा […]

You May Like