कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की

पटना, 14 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्य घटक कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है।

वाल्मीकीनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन्द्र प्रसाद ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) उम्मीदवार धीरेन्द्र प्रताप सिंह को 1675 मतों से शिकस्त दी है। चनपटिया सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक रंजन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार उमाकांत सिंह को 602 मतों के अंतर से मात दी है।

फारविसगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज विश्वास ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार विद्यासागर केसरी को करीबी मुकाबले में 221 मतों के अंतर से पराजित किया।

अररिया सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अबिदुर रहमान ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) उम्मीदवार शगुफ्ता अजीम को 12741 मतों के अंतर से पराजित किया।

किशनगंज सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कमरूल होदा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार स्वीटी सिंह को 12794 मतों के अंतर से पराजित किया।

मनिहारी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मनोहर प्रसाद सिंह ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के शंभू कुमार सुमन को 15168 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

 

Next Post

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की

Fri Nov 14 , 2025
पटना, 14 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। सासाराम सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सतेन्द्र साह को 25443 […]

You May Like