राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की

पटना, 14 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है।

सासाराम सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सतेन्द्र साह को 25443 मतों के अंतर से पराजित किया।

बाजपट्टी विधानसभा सीट से रालोमो के उम्मीदवार रामेश्वर कुमार महतो ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार मुकेश कुमार यादव को 3395 मतों के अंतर से पराजित किया।

मधुबन सीट से रालोमो के उम्मीदवार माधव आनंद ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार समीर कुमार महासेठ को 20552 मतों से पराजित किया।

दिनारा सीट रालोमो के उम्मीदवार आलोक कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार शशि शंकर को 10834 मतों के अंतर से पराजित किया।

 

Next Post

बहुजन समाज पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की

Fri Nov 14 , 2025
पटना, 14 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह को बेहद करीबी मुकाबले में 30 मतों के अंतर से […]

You May Like