सतना: कोलगवां और रामपुर बघेलान थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 117 लीटर अवैध शराब जब्त की.दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक ई-रिक्शा और दूसरा बोलेरो वाहन से शराब ले जा रहा था.
ई-रिक्शा से 62 लीटर और बोलेरो से 55.750 लीटर शराब मिली, जिसकी कुल कीमत करीब 79,910 रुपए आंकी गई. दोनों वाहन जब्त कर लिए गए.
