मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर

शिवपुरी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 5 जुलाई को अपरान्ह में शिवपुरी में अडानी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे लगभग 2,500 करोड़ रुपए की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के औद्योगिक विकास के विज़न को नई गति प्रदान करेगी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया 211.29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसमें स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Next Post

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sun Jul 5 , 2026
इंदौर: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए मुसीबत बन गई. शादी का झांसा देकर होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बड़वानी में रहने वाले युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.पीड़िता की आरोपी अजय सोलंकी से इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी. बातचीत के […]

You May Like