बिना अनुज्ञा के कृषि उपज लेकर जा रहें ट्रक को जबलपुर मंडी बोर्ड की उड़नदस्ता टीम ने दबोचा

पांढुरना:कृषी मंडी के जिम्मेदार अधिकारियों की साठगाठ के चलते प्रदेश की कृषि उपज बिना अनुज्ञा के अवैध रूप से महाराष्ट्र प्रदेश में ले जाने की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर बीते रात्रि जबलपुर मंडी बोर्ड की उडऩदस्ता टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में बैतूल जिले के आमला से 350 क्विंटल से अधिक गेंहू लादकर बिना अनुज्ञा के महाराष्ट्र जा रहे ट्रक को पकड़ इस व्यापारी से 81 हजार से भी अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। इस कार्यवाहीं से जहां व्यापारियों में हडक़ंप मचा है, वहीं स्थानीय मंडी के गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

गौरतलब हो कि जब से पांढुरना कृषि उपज मंडी में बैतूल से स्थानांतरीत होकर आए दो अधिकारियों द्वारा पद्भार ग्रहण करने के बाद से ही विशेषकर बैतूल जिले के व्यापारियों के कृषि उपज से लद्दे ट्रकों जिसमें गेंहू,मक्का आदि कृषि उपज बिना किसी जांच के सीमावर्ती महाराष्ट्र प्रदेश जा रहीं है। जिससे मंडी बोर्ड को प्रतिमाह लाखों रुपयों के राजस्व की कमी होने लगी है,वहीं बिना अनुज्ञा के कृषि उपज महाराष्ट्र जाने की लगातार मिल रहीं शिकायतों को मंडी बोर्ड द्वारा गंभीरता से लेते हुए जबलपुर संभाग की उड़नदस्ता टीम को इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए,जिसके परिपालन में बीते देर रात्रि मंडी बोर्ड की संभागीय चार सदस्यीय उड़नदस्ता टीम द्वारा नगरीय सीमा से लगे ग्राम सिवनी के पास सीमावर्ती महाराष्ट्र की और जा रहें ट्रक कं्रमाक एम पी 48 जेड 0405 को रोककर की गई जांच में इस उक्त ट्रक में 350 क्विंटल से अधिक गेहूं लदा हुआ था,लेकिन वाहन चालक के पास इसके परिवहन के कोई भी दस्तावेज नहीं मिलने पर इस ट्रक को पांढुरना कृषि उपज मंडी में विभागीय अधिकारियों की अभिरक्षा में खड़ा किया गया ।
विभागीय सूत्रों की मानें तो शुक्रवार की देर रात ग्राम सिवनी के ओवर ब्रिज के पास जबलपुर संभागीय उड़नदस्ता टीम द्वारा कृषि उपज से लद्दे ट्रक को पकड़ कार्यवाहीं की गई। यह कृषि उपज बैतूल जिले के आमला निवासी व्यापारी विकास साहू का था,जिसे वह आमला से महाराष्ट्र के चंद्रपुर ले जा रहा था,बिना अनुज्ञा के कृषि उपज ले जाने के आरोप में कृषि मंडी द्वारा इस उक्त व्यापारी से 81 हजार 910 रूपए का जुर्माना वसूल कार्यवाही की गई ।

Next Post

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से व्यक्ति की मौत

Sat Jul 11 , 2026
इंदौर: कनाडिया थाना क्षेत्र के ग्राम झलारिया में पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान जीवन पिता मेहरवान सिंह, निवासी झलारिया, कनाडिया के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जीवन घर के आसपास से […]

You May Like