
सिंगरौली। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 40 एवं 41 के कई मोहल्लो की स्ट्रीट लाईटे इन दिनों शोपीस बनी हुई है।
आलम यह है कि वार्ड क्रमांक 41 गनियारी के टाउनशीप विश्वकर्मा मोहल्ला, प्रेम नगर रेलवे गेट नम्बर 7, आनन्द बिहार शांति नगर, गनियारी बस्ती के साथ हीरालाल यादव के घर के पास एवं शिववली साकेत के घर के पास समेत कई मोहल्लों की स्ट्रीट लाईटें काफी दिनों खराब पड़ी हुई है। जिसके कारण बारिश के दिनों में रात के समय मोहल्लों के सड़को में अंधेरा छाया हुआ रहता है। ऐसे में जहरीले कीड़ों के काटने का भी डर लोगों को सताता रहता है। गनियारी के चौरा एवं टिकरी टोला की स्ट्रीट लाईटें एक्का-दुक्का जलती हैं। यह समस्या आज से नही काफी दिनों से है। रहवासियों का कहना है कि कई बार ननि के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नही हो पाया है। जबकि अब बारिश का सीजन शुरू हुआ है और जहरीले कीड़ों के निकलने का भी ज्यादा संभावना बना रहता है। इस लिहाज से स्ट्रीट लाईट जलना आवश्यक है। रहवासियों ने इस ओर निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।
