ध्यानाकर्षण में उठा मुद्दा तो भिंड को मिले तीन ट्रांसफार्मर

भिंड। विधानसभा क्षेत्र भिंड के बिजपुरी गांव के ग्रामीण पिछले 6 दशक से गांव में बिना बिजली के रहने को मजबूर थे। बिजली विहीन गांव का मामला विधायक नरेंद्र सिंह ने जब विधानसभा में उठाया तो सरकार ने इसे प्रमुखता से लिया और बिजली कंपनी सीएमडी ऑफिस से बिजपुरी पंचायत के लिए एक साथ तीन ट्रांसफार्मर अलॉट कर गांव में बिजली लाइन बिछाई गई। बिजपुरी में नए ट्रांसफार्मर का शुभारंभ करने पहुंचे विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए बिजली उपलब्ध होने पर खुशी जाहिर की।

ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि ​पिछले 6 दशक से इस गांव में बिजली नहीं थी। तत्कालीन नेताओं द्वारा ग्रामीणों को वोट बैंक समझते हुए झूठे वादे किए और गांव का विकास नहीं कराया। उन्होंने कहा कि जब बिजपुरी के ग्रामीणों ने अपनी इस समस्या की जानकारी उन्हें दी तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए मामला मप्र की विधानसभा में उठाया। बिजपुरी में नई बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर का विधायक नरेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब गांव में सभी ​को नियमित और निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई होगी। जिससे गांव विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। बिजपुरी गांव में16.6 लाख की लागत से 3 नए ट्रांसफार्मर के साथ 2.800 किमी की नई बिजली लाईन भी बिछाई गई है। इस अवसर पर बिजली कंपनी के डीई विशाल उपाध्याय, दीपक सिंह, रामाधार मास्टर, रामगोपाल सिंह, दुर्गा सिंह भदौरिया, टप्पे सिंह, राधेश्याम मिश्र सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

जयस के 40 कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता 

Sat Jun 28 , 2025
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा में जयस संगठन की कमर तोड़ दी है 28 जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में जयस संगठन के […]

You May Like