श्योपुर: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के प्रहलादपुरा गांव में एक युवक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को मिर्गी का दौरा आया जिससे वह असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रघुनाथपुर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त संजू पुत्र शंकर बंजारा (उम्र 18 वर्ष, निवासी प्रहलादपुरा) के रूप में हुई है। युवक की मृत्यु रेलवे लाइन की पुलिया के पास स्थित पानी के गड्ढे में गिरने से हुई है।
