यह बजट नहीं, उम्मीदों पर प्रहार : डॉ. अशोक मर्सकोले

मंडला। जिला अध्यक्ष कांग्रेस व पूर्व विधायक निवास ,डॉ. अशोक मर्सकोले ने प्रदेश बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे“जनता की उम्मीदों पर ठंडा पानी” करार दिया है । उन्होंने कहा कि कागज़ों में विकास के दावे किए गए हैं, लेकिन ज़मीन पर सिर्फ़ पुराने वादों की पुनरावृत्ति नजर आती है। मर्सकोले ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई और बेरोज़गारी दोनों चरम पर हैं, बावजूद इसके बजट में आमजन को राहत देने के ठोस प्रावधान नहीं दिखते ।“युवाओं के हाथ में रोजगार नहीं, सिर्फ़ घोषणाओं का पुलिंदा थमाया गया है,” उन्होंने कहा । उन्होंने बढ़ते कर्ज़ पर भी सवाल उठाते हुए कहा,“प्रदेश का कर्ज़ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जनता की आय में वृद्धि नहीं हो रही — आखिर यह किस तरह का विकास मॉडल है?”कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में वास्तविक निवेश की कमी का आरोप लगाते हुए उन्होंने बजट को“आंकड़ों की बाजीगरी” बताया, जो ज़मीनी सच्चाई से कोसों दूर है। मर्सकोले ने कहा कि प्रदेश की माताओं-बहनों को महंगाई से राहत नहीं, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं और युवाओं को स्थायी रोजगार नहीं मिल पा रहा है ।“आखिर यह बजट किसके लिए है?” उन्होंने सवाल किया। उनके अनुसार, मध्य प्रदेश का यह बजट आम जनता की पीड़ा को समझने में असफल साबित हुआ है।

Next Post

अवैध रेत परिवहन: पांच हाइवा वाहन जब्त

Wed Feb 18 , 2026
सीधी। खनिज-पुलिस के संयुक्त दल ने जांच के दौरान ग्राम पथरौला, तहसील मड़वास में तीन वाहन- एक बिना नंबर का हाइवा चेसिस क्रमांक एमएटी448181जी3एच1926, वाहन क्रमांक एमपी 53 जेडजी 6670 एवं एमपी 53 एचए 2379 खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए। उक्त वाहनों को नियमानुसार जब्त कर सुरक्षार्थ […]

You May Like