सौर ऊर्जा में मप्र की बड़ी छलांग, घर-घर पहुंची बिजली बचत

भोपाल। मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा को लेकर सरकार की पहल अब ठोस नतीजे दे रही है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश के 76 हजार से अधिक घरों में सोलर रूफटॉप पैनल लगाए जा चुके हैं। इनसे 292 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जो सीधे घरेलू जरूरतों में उपयोग हो रही है। इस उपलब्धि के साथ मध्य प्रदेश देश में छठवें स्थान पर पहुंच गया है।

मंत्री शुक्ला ने कहा कि 25 दिसंबर को ग्वालियर में होने वाले मप्र अभ्युदय कार्यक्रम में कुसुम-सी योजना के तहत मिले 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे सौर ऊर्जा क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।

उन्होंने बताया कि कुसुम-सी योजना में 2.40 से 2.84 रुपये प्रति यूनिट की प्रतिस्पर्धी दर पर बिजली प्राप्त हो रही है। वहीं कृषि सोलर पंप योजना में 52 हजार आवेदनों में से 12 हजार किसान मार्जिन मनी जमा कर चुके हैं।

मंत्री ने कहा कि 47 जिलों में 1500 सरकारी भवनों पर रेस्को मॉडल से सोलर रूफटॉप लगाए जाएंगे, जिससे बिजली बिल आधा हो जाएगा और सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं है।

Next Post

नल से बदली ज़िंदगी, समय से पहले पूरा होगा जल जीवन मिशन

Wed Dec 24 , 2025
भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके ने जल जीवन मिशन को महिलाओं के जीवन में आया बड़ा सामाजिक बदलाव बताया। उन्होंने कहा कि विभाग केंद्र सरकार की समय-सीमा से पहले ही मिशन को पूरा करेगा। अपने अनुभव साझा करते हुए मंत्री ने कहा कि कभी वे खुद सिर पर […]

You May Like