नल से बदली ज़िंदगी, समय से पहले पूरा होगा जल जीवन मिशन

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके ने जल जीवन मिशन को महिलाओं के जीवन में आया बड़ा सामाजिक बदलाव बताया। उन्होंने कहा कि विभाग केंद्र सरकार की समय-सीमा से पहले ही मिशन को पूरा करेगा। अपने अनुभव साझा करते हुए मंत्री ने कहा कि कभी वे खुद सिर पर गुंडी रखकर दो किलोमीटर दूर तालाब से पानी लाती थीं। पानी भरने में इतना समय चला जाता था कि न पढ़ाई हो पाती थी और न ही कोई और काम।

अब घर-आंगन में नल से पानी मिलने से महिलाओं का समय बच रहा है। इस समय का उपयोग वे स्वरोजगार में कर रही हैं। कहीं पार्लर खुल रहे हैं, तो कहीं सिलाई-कढ़ाई और किराना दुकानों से आय के नए साधन बन रहे हैं। मंत्री ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 13 हजार से अधिक ग्रामीण नल-जल योजनाओं में से 10 हजार से ज्यादा पंचायत विभाग को सौंप दी गई हैं। तकनीकी स्टाफ की कमी स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि सिंगल विलेज योजनाएं 2026 और सामूहिक योजनाएं 2027 तक पूरी कर ली जाएंगी।

 

 

Next Post

केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस और ऑटो रिक्शा की टक्कर

Wed Dec 24 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 24 दिसंबर (वार्ता) केरल में वर्काला के अकाथुमुरी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस की एक ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए रेल सेवाएं बाधित रहीं। सूत्रों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेन के […]

You May Like