हरतालिका तीज व्रत: आज एक या दो नहीं पांच अद्भुत संयोगों का निर्माण

रायसेन। हरतालिका तीज पर मंगलवार को विशेषतौर पर विवाहित महिलाएं अपने पति की सेहत, लबी उम्र और समृद्धि की प्रार्थना के साथ व्रत रखा। कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना लेकर व्रत किया।घर -घर प्रकृति की हरियाली वाली हरित बेलपत्रों, लताओं, सुगन्धित फूलों से सुसज्जित फुलहरा बंधेंगे।हरतालिका तीज या तीजा के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। धर्मशास्त्री पंडित ओमप्रकाश शुक्ला पंडित राममोहन चतुर्वेदी ने बताया कि इस पूजन के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा अपने हाथों से तैयार की जाती है।

हरतालिका तीज के व्रत को निर्जला रखकर रात्रि जागरण कर की पूजन….

मान्यता है कि माता पार्वती ने सर्वप्रथम हरतालिका तीज का व्रत किया था और इसके फलस्वरूप उन्हें भगवान शिव पति के रूप में प्राप्त हुए। महिलाएं भी आज निर्जला व्रत रखकर और अगले दिन पूजा के बाद ही व्रत खोलती हैं। व्रतधारियों को इस दिन सोने की मनाही होती है।इसीलिए पूरी रात भजन कीर्तन में रतजगा होता । इस दिन मेहंदी लगाने और झूला झूलने की भी परंपरा होती है। दूसरे दिन गणेश चतुर्थी होेने से बाजार में रौनक दिखाई देगी। मुख्य बाजार जैसे गंज बाजार,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा महामाया चौक, श्रीराम लीला गेट आदि सभी जगह गणेश प्रतिमाओं की दुकान लग गई हैं। साथ ही गणेश पंडालों की सजावट की जा रही है।

रंगों का बड़ा महत्व

हरितालिका तीज व्रत वमें रंगों का भी विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक शृंगार करती हैं और शुभ रंगों के वस्त्र धारण करती हैं। लाल रंग देवी पार्वती को प्रिय है, जो प्रेम और शक्ति का प्रतीक है। हरा रंग हरियाली और समृद्धि का संकेत देता है, जबकि गुलाबी रंग सौयता और आपसी समझ का प्रतीक माना जाता है। विशेष रूप से उन दंपतियों के लिए जिनके बीच कोई मतभेद हो। इसके विपरीत, काला, नीला, सफेद और क्रीम रंग वर्जित माने जाते हैं।

हरतालिका तीज की पूजा

फुलहरा बांधकर हरतालिका तीज पर सुहागन महिलाओं ने सुबह जल्दी उठकर स्नान किया और नए वस्त्र पहनें। इसके बाद मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित की । देवी-देवताओं को धूप-दीप दिखाएं और व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद मां पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की विधि विधान से पूजा की। महिलाओं ने सामूहिक तरीक़े से हरतालिका तीज व्रत कथा का पाठ किया और सभी देवी-देवताओं की आरती उतारी। मां पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित कियाऔर अखंड सौभाग्य की कामना कर भगवान को भोग भी लगाया।

Next Post

भोपाल में भर्ती देखने पहुंचे युवक की मौत

Tue Aug 26 , 2025
भोपाल।राजधानी में केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक युवक की मौत हो गई. गोविंदपुरा के सीआईएसएफ मैदान में सुरक्षा बल की दौड़ प्रक्रिया के दौरान यह घटना घटित हुई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुनील गुर्जर उम्र 24 साल निवासी जिला गुना चाचोड़ा तहसील के […]

You May Like

Play sound