भोपाल में भर्ती देखने पहुंचे युवक की मौत

भोपाल।राजधानी में केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक युवक की मौत हो गई. गोविंदपुरा के सीआईएसएफ मैदान में सुरक्षा बल की दौड़ प्रक्रिया के दौरान यह घटना घटित हुई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुनील गुर्जर उम्र 24 साल निवासी जिला गुना चाचोड़ा तहसील के ग्राम बोडदा का रहने वाला था. वह भोपाल के आईएसएफ मैदान में शारीरिक परीक्षा देने के लिए पहुंचा था. सुनील 23 अगस्त को दौड़ में शामिल होने के बाद जब आराम करने बैठा था. इसी दौरान उसे तेज घबराहट हुई. सीआईएसएफ स्टाफ को सुनील की तबीयत को लेकर तुरंत ही जानकारी दी गई. अधिकारियों ने तुरंत ही सुनील को कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद उसे मिसरोद क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

Next Post

नगर की एक शख्सियत 9 सालों से कर रहे गौसेवा

Tue Aug 26 , 2025
(सचिन शितोले) निवाली। नगर की एक शख्सियत 9 सालों से क्षेत्र में गौसेवा से देवास जिले के खातेगांव नाम कमा रहे हैं। मैं बात कर रहा हूं पद्मश्री स्व कांता बहन त्यागी शासकीय महाविद्यालय निवाली के प्राचार्य डॉ अभय जैन जो देवास जिले के खातेगांव में रहते हैं और खातेगांव […]

You May Like