प्रदेश विकास को लेकर अलग पहचान बनाएगा- मुख्यमंत्री

 

ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स का प्रथम प्रदेश इकाई सम्मेलन सम्पन्न

 

नव भारत न्यूज

 

इंदौर । प्रदेश की समस्त नगर निगमों के महापौर प्रदेश के विकास में सहयोगी है। आप अपनी ताकत का पूर्ण उपयोग कर जनतंत्र की भावना को मजबूत करते हैं। विकास कार्यों में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं । यह ताकत तब और बढ़ जाती है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के संकल्प को पूरा करती है।

 

 

यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महापौर सम्मेलन में कही। ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स का पहले सम्मेलन में मुख्यमंत्री वर्चुअल रूप से जुड़कर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी थे।

 

 

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की निगमों में विकास कार्य किय जा रहे है, उससे आने वाले समय में नगरीय निकायो में विकास को लेकर परिवर्तन होंगे। यह देश में मध्य प्रदेश की अलग पहचान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समस्त नगरीय निकाय आत्मनिर्भर और आर्थिक दृष्टि से सक्षम बने, इसके लिए काम करना आवश्यक है। साथ ही नगर निगम इंदौर के कार्यो सराहना की करते हुए कहा कि अपने आप को सक्षम बनाने के लिए महापौर एवं निगम प्रशासन की टीम को बधाई । मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ मेयर्स की अगली बैठक भोपाल में आयोजित करने का कहा और वन टू वन बैठक में चर्चा करने की इच्छा जताई।

 

 

वर्चुअल संबोधन के बाद सम्मेलन का औपचारिक शुभारभ सांसद शंकर लालवानी, राजसभा सांसद कविता पाटीदार , पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रतिभा बागरी राज्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास विभाग, राष्ट्रीय काउंसिल की राष्ट्रीय अध्यक्ष माधुरी पटेल, पुष्यमित्र भार्गव ने दीप प्रज्वलित कर किया ।

 

 

 

इस एक दिवसीय सम्मेलन में शहर विकास से जुडे मुद्दों, बजट आवंटन, महापौर के अधिकार बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद समस्त महापौर एवं अतिथियों ने बीसीसी के पीछे स्थित युरेशिया गार्डन व ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण किया ।  साथ ही एक दिवसीय ऑल इंडिया काउसिंल ऑफ मेयर्स के मध्यप्रदेश इकाई द्वारा सभी महापौर सदस्यों को राउंड टेबल बैठक के बाद ट्रेंचिग ग्राउड देवगुराडिया, 56 दुकान व विश्राम बाग का भ्रमण करवाया गया।

 

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, कलेक्टर आशीष सिंह, निगम आयुक्त शिवम वर्मा, विधायक रमेश मेन्दोला, मधु वर्मा, गोलु शुक्ला, अतुल कोठारी, नगराध्यक्ष  सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण चांवडा, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, सभापति मुन्नालाल यादव, शोभा पेठणकर, दीपक जैन टीनु, पुर्व सभापति अजयसिंह नरूका, समस्त महापौर परिषद सदस्य, बडी संख्या में पार्षदगण व अन्य उपस्थित थे।

 

निडर होकर कार्य करें – विजयवर्गीय

 

महापौर सम्मेलन में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वर्चुअल जुड़ कर कहा कि महापौर निडर होकर काम करे। बार बार आप महापौर नहीं बनेंगे, नगरीय विकास के लिए टैक्स बढ़ाने नहीं डरे।

हमारे कार्यकाल में दो बार टैक्स बढ़ाया था । विकास के लिए पैसा चाहिए। आज प्रदेश इंदौर का नाम इसलिए है कि विकास के लिए बड़ा बजट मिलता है। महापौर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने टैक्स बढ़ाने में कोताही नहीं बरती। इंदौर प्रदेश में सबसे ज्यादा बजट वाली निगम है। इंदौर के विकास में जनभागीदारी का भी बड़ा सहयोग है। ऐसे कार्यों पर जनता को जोड़े, जितनी जनता जुड़ेगी, उतना विकास करना आसान होगा।

 

13 शहरों के महापौर ने लिया सम्मेलन में हिस्सा

 

ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ मेयर्स के सम्मेलन में भोपाल महापौर मालती राज, देवास महापौर गीता अग्रवाल, छिंदवाडा विक्रमसिंह अहाके, कटनी प्रीति सुरी, खंडवा अमृता यादव, ग्वालियर शोभा सिकरवार, रतलाम प्रहलाद पटेल, रीवा अजय मिश्रा, उज्जैन मुकेश टटवाल, सिंगरोली रानी अग्रवाल शामिल हुए।

 

 

शहरी निकायों में महापौर के अधिकार और बजट बढ़ाएं जाएं

– महापौर

 

ऑल इंडिया काउसिंल ऑफ मेयर्स मध्यप्रदेश इकाई अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मध्य प्रदेश इकाई की पहली बैठक इंदौर में हो रही है, जिसमें 16 नगरीय निकाय के 13 महापौर शामिल हुए है। बैठक में अर्बन गर्वमेंट के 73 वें व 74 वें संविधान संशोधन के पश्चात नगरीय निकार्यो के अधिकारी के साथ ही अर्बन प्लानिंग, डेव्हलमेंट एवं गर्वमेंट में किन महत्वपूर्ण नियमों की आवश्यकता है। वित्तीय अधिकार से नगरीय निकायो को सशक्त करना है। नगरीय निकाय में महापौर के वित्तीय और अन्य अधिकार बढ़ाने की चर्चा की गई।

 

कई वर्षो की मेहनत से आज इस मुकाम पर है इंदौर – बागरी

 

महापौर सम्मेलन में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी ने कहा कि इंदौर ने जो स्वच्छता का मुकाम पाया है, वह इतना सरल व सजह नही था। देश में पहला स्थान पाने एक लिए इंदौर ने कई वर्षो तक मेहनत की है। देश के प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को इंदौर ने इसे जनआंदोलन बनाया है। यह अभियान जनप्रतिनिधियों के साथ ही जनता के सहयोग से सफल हुआ है , क्योंकि सफलता लगातार प्रयास करने से मिलती है।

 

इंदौर की पहचान नवाचार से – पटेल

 

सम्मेलन में ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष माधुरी पटेल ने कहा कि इंदौर स्वच्छता के साथ ही अन्य विकास कार्यो में लगातार नवाचार करते रहता है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओ का बेहतर क्रियान्वयन करने में आगे है। हम सभी को नगरीय निकायों को जनसहयोग से विकास करना हमारा दायित्व है।

Next Post

कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Mon Feb 17 , 2025
ग्वालियर। शहर में गर्मी का एहसास शुरू होते ही अब सडक़ पर दौड़ रही कारों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। ऐसे ही एक मामले में सोमवार दोपहर करीब 4 बजे माधव नगर गेट के सामने एक चलती नैनो कार क्रमांक एमपी 07 सीई 2998 में अचानक […]

You May Like