नमो मैराथन रन : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने दौड़े हजारों युवा

जबलपुर: सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज नमो मैराथन रन का आयोजन राइट टाउन स्टेडियम से किया गया। जो विकसित और आत्म निर्भर भारत की थीम पर आयोजित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह थे।नमो मैराथन रन में हजारों युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरा माहौल जोश, देशभक्ति और जागरूकता के नारों से गूंज उठा।

इस रन का उद्देश्य आत्मनिर्भर व विकसित भारत के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। रेस की शुरुआत अशोका होटल के सामने से हुई, जहां पर मंत्री सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर पहले लड़कों की दौड़ को रवाना किया। इसके तुरंत बाद लड़कियों की रेस को भी हरी झंडी दिखाई गई।

मैराथन प्रतिभागियों ने अग्रवाल चौक होते हुए ओवर ब्रिज से छोटी लाइन, शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती मार्ग होते हुए रविशंकर शुक्ल स्टेडियम तक दौड़ लगाई। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Next Post

पितृ अमावस्या: गौरीघाट में लगा लंबा जाम, घंटों तक फंसे रहे लोग

Sun Sep 21 , 2025
जबलपुर: पितृ अमावस्या के अवसर पर रविवार को गौरीघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण करने पहुंचे। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण झंडा चौक से लेकर गौरीघाट तक लंबा जाम लग गया। प्रशासन की ओर से ट्रैफिक कंट्रोल के लिए झंडा […]

You May Like