सार्वजनिक परिवहन में ईवी बसों को दिया जा रहा है बढावा : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार लगातार डीटीसी बेड़े में ईवी बसों को शामिल कर रही है ताकि सार्वजनिक परिवहन पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषण-मुक्त हो।
श्रीमती गुप्ता ने गुरूवार को यहां कश्मीरी गेट से हरियाणा के सोनीपत तक अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत के मौके पर पत्रकारों से कहा ”कश्मीरी गेट से हरियाणा के सोनीपत तक अंतरराज्यीय बस सेवाओं का शुभारंभ हुआ है। आज नयी ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा में समर्पित किया। दिल्ली सरकार लगातार डीटीसी बेड़े में ईवी बसों को शामिल कर रही है ताकि सार्वजनिक परिवहन पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषण-मुक्त हो।”
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली का पूरा सार्वजनिक परिवहन जल्द ही पूर्णतः प्रदूषण मुक्त हो जिससे राजधानी में वायु प्रदूषण नियंत्रित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली सरकार ने तय किया है कि एक-एक करके सभी पुराने रूटों पर बस सेवा को फिर से बहाल किया जाएगा। दिल्ली से बड़ौत के बाद दिल्ली से सोनीपत के बीच ई-बस सेवा शुरू होना उसी दिशा में एक और कदम है।

Next Post

कार विस्फोट पीड़ितों पर अमानवीय राजनीति कर रहे सौरभ भारद्वाज-खंडेलवाल

Thu Nov 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने लाल किला के पास हुये कार विस्फोट के पीड़ितों पर आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की टिप्पणी को अमानवीय राजनीति का प्रयास बताया है। श्री खंडेलवाल ने गुरुवार को जारी बयान में आप […]

You May Like