पितृ अमावस्या: गौरीघाट में लगा लंबा जाम, घंटों तक फंसे रहे लोग

जबलपुर: पितृ अमावस्या के अवसर पर रविवार को गौरीघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण करने पहुंचे। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण झंडा चौक से लेकर गौरीघाट तक लंबा जाम लग गया। प्रशासन की ओर से ट्रैफिक कंट्रोल के लिए झंडा चौक पर बैरिकेडिंग की गई थी, फिर भी कई वाहन बैरिकेड पार कर घाट तक पहुंच गए, जिससे हालात और बिगड़ गए।

जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान करने पहुंचने लगे थे,बड़ी संख्या में लोग अपने वाहन लेकर घाट तक पहुंच गए, लेकिन वापसी के समय उन्हें जाम से जूझना पड़ा, जिसके कारण वह घंटों तक फंसे रहे।इसके अलावा घाट पर अव्यवस्थित पार्किंग के कारण वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी होती रही।

Next Post

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रताड़ित कर हत्या का आरोप

Sun Sep 21 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत चरगवां गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस ने बताया कि मढ़ पिपारिया पाटन निवासी सुधा लोधी (24) की शादी […]

You May Like