आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन की तैयारियां तेज हैं। फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों को जोड़ने की रणनीति बना रही हैं। भारतीय स्पिनरों पर फोकस के चलते कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लग सकती है।
- प्रवीण दुबे पर हो सकती है करोड़ों की बोली
- अथर्व अंकोलेकर बने फ्रेंचाइजियों की पसंद
- तनुष कोटियन पर दो बड़ी टीमों की नजर
- कुमार कार्तिकेय ने बढ़ाई फ्रेंचाइजियों की दिलचस्पी
भारतीय परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजों की अहमियत किसी से छिपी नहीं है। इसी वजह से आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियां अपने स्क्वॉड में भरोसेमंद स्पिन विकल्प रखना चाहती हैं। हालांकि, कई टीमें विदेशी स्पिनरों पर निर्भर रहने के बजाय युवा भारतीय खिलाड़ियों को मौका देने के मूड में हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कुछ अनकैप्ड भारतीय स्पिनरों की किस्मत चमक सकती है।
