ग्वालियर: प्रभारी जिला आयुष डॉ भरत उज्जैनिया ने हुजरात मार्केट स्थित एक दवा की दुकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में 16 साल से प्रतिबंधित सप्लीमेंट पाउडर का जखीरा पकड़ा। भरत उज्जैनिया के मुताबिक यह कार्रवाई एक निजी आयुर्वेदिक दवा कंपनी की शिकायत के आधार पर की गई थी।
प्रथम दृष्टया मामला कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का है, दरअसल ग्वालियर में संचालित सत्यम फार्मेसी द्वारा शिवम् फार्मेसी के स्टोर पर नकली सप्लीमेंट एडवांस्ड ग्रोथ पाउडर की पैकिंग करने और बेचने की शिकायत की गई थी जिसके बाद छतरी बाजार स्थित शिवम फार्मेसी पर कार्रवाई की गई तो वहाँ ड्रग कंट्रोलर विभाग द्वारा 2010 से प्रतिबंधित एडवांस्ड ग्रोथ पाउडर के लगभग 300 डिब्बे बरामद किए गए। सप्लीमेंट पाउडर की जांच कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
