2 करोड़ 25 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

जबलपुर। नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के नेतृत्व में शहर भर में बड़े पैमाने पर विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। इन्हीं विकास कार्यो की श्रृंखला में गुरूवार को उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के 4 वार्डों में 2 करोड़ 25 लाख रूपये के विकास कार्यों का महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ,विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय ने कन्याओं से भूमिपूजन कराया। भूमिपूजन के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इन वार्डों में क्रमश: महात्मा गांधी, स्वामी दयानंद सरस्वती, पं. भवानी प्रसाद तिवारी, एवं सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड शामिल हैं। इस लागत से चारों वार्ड में सुन्दर व्यवस्थित डामलीकृत सड़कों, नाला-नालियों के निर्माण कार्यो के साथ वायु गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाने सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि शहर के देवतुल्य नागरिकों की सेवा ही हमारा संकल्प है। इन्ही संकल्पों के तहत् शहर में बड़े पैमाने पर विकास के कार्य लगातार कराये जा रहे हैं, जिसके कारण शहर तेजी से महानगर की ओर अग्रसर है। वहीं भूमिपूजन के मौके पर विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में कराये जा रहे विकास कार्य जनोपयोगी एवं सराहनीय है।

इन क्षेत्रों में शुरू हुआ विकास का नया अध्याय

उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के कमला नेहरू नगर वार्ड के अंतर्गत यादव कॉलोनी स्नेह नगर उद्योग से आर.पी. ज्वेलर्स तक कवर्ड नाली निर्माण, महात्मा गांधी वार्ड में नारियल गली के सामने वाला नाला भवानी चूना स्टोर से बल्देवबाग की ओर दोनो साइड नाला एवं पुलियों, स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड अंतर्गत नवीन विद्या भवन से मुकेश कुशवाहा के घर तक पेवर ब्लाक लगाने, पं. भवानी प्रसाद तिवारी वार्ड मोहम्मदी गेट से करमचंद चौक एवं करमचंद चौक से तुलाराम चौक तक पेवर ब्लॉक लगाने, गोल बाजार क्षेत्र में स्थित नेशनल अस्पताल से दत्त मंदिर तक सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण, गुजराती मंडल के पास नाली निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्य, हरिओम कॉम्पलेक्स कृष्णा अपार्टमेंट के पास नाली निर्माण कवर करना चेम्ब्र लगाना एवं अन्य आवश्यक कार्य के पास नाली निर्माण एवं अन्य, एवं सुभद्रा कुमार चौहान वार्ड अंतर्गत राम एकेडमी से चमन अपार्टमेंट तक पेवर ब्लॉक आदि कार्य किये जायेगें।

Next Post

राजा बड़ौनी को गिरफ्तार कर पुलिस ने सड़कों पर जुलूस निकाला

Thu Feb 5 , 2026
दतिया। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे लोकेंद्र अहिरवार की मारपीट करने वाले राजा बड़ौनी को गिरफ्तार कर पुलिस ने सड़कों पर उसका जुलूस निकाला। कहा जाता है कि राजा बड़ौनी ने एसपी और टीआई को बर्खास्त कराने की बात कही थी। बड़ौनी नगर के मुख्य मार्गों से निकाला धर्मेश उर्फ […]

You May Like