सीएम डॉ यादव ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को विधानसभा के समिति कक्ष क्रमांक-1 में आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा और विभिन्न विभागों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन सुव्यवस्थित, गरिमापूर्ण और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

NEET परीक्षा में सांदीपनी स्कूल के उतीर्ण छात्रों का कलेक्टर द्वारा किया सम्मान 

Mon Jul 20 , 2026
पांढुरना, बीते दिनों NEET परीक्षा के किए गए घोषित परीक्षा परिणाम में पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के सांदीपनि स्कूल के उतीर्ण छात्रों का आज सोमवार को स्कूल के सभाकक्ष में एक सादे किंतु गरिमामयी कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा सम्मान किया गया, इस NEET परीक्षा में सांदीपनी […]

You May Like