NEET परीक्षा में सांदीपनी स्कूल के उतीर्ण छात्रों का कलेक्टर द्वारा किया सम्मान 

पांढुरना, बीते दिनों NEET परीक्षा के किए गए घोषित परीक्षा परिणाम में पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के सांदीपनि स्कूल के उतीर्ण छात्रों का आज सोमवार को स्कूल के सभाकक्ष में एक सादे किंतु गरिमामयी कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा सम्मान किया गया, इस NEET परीक्षा में सांदीपनी स्कूल की कुमारी रितु राजकुमार धुर्वे, एकता महेश कोल्हे , राधा देवराव परिहार , पूनम चंद्र किशोर ठवरे, सांदीपनि विद्यालय पांढुरना एवं श्रद्धा मोरेश्वर ढोबले सांदीपनि विद्यालय सौसर इनका सम्मान किया गया। सभी छात्राओं ने परीक्षा के दौरान अपनाई गई रणनीति को छात्रों से साझा किया । कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में मार्गदर्शन किया गया।सभी छात्रों के पालक भी उपस्थित रहे, इस कार्यक्रम में बी.ई. ओ.सर एच.बी. हांडे सर प्राचार्य सांदीपनी विद्यालय श्री सी.एस. बरेठ, उपप्राचार्य सांदीपनि विद्यालय सौसर संजय गंवनेकर एवं स्टॉफ से तिजारे सर,अतुलकर सर , सोनी सर, मरकाम सर कुरैशी मैडम, हनौते मैडम एवं भूतपूर्व शिक्षक देवराव कालभूत सर उपस्थित रहे, कार्यक्रम का मंच संचालन श्री कावले सर द्वारा किया गया ।

Next Post

जियोस्टार फेस्टिव सीजन में एक साथ लॉन्च करेगा बिग बॉस के छह संस्करण

Mon Jul 20 , 2026
मुंबई, 20 जुलाई (वार्ता) जियोस्टार आगामी फेस्टिव सीजन में देश के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के छह भाषाई संस्करणों हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला को एक साथ लॉन्च करेगा। इसके साथ ही कंपनी ने बिग बॉस की यात्रा, सांस्कृतिक प्रभाव और व्यावसायिक सफलता को दर्शाने वाली […]

You May Like