एनएच-39 पर सड़क हादसा, दो बाइक सवार घायल, खाई में पलटा कोयला से लदा ट्रक

सिंगरौली: जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगनी स्थित खाखन पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिंगरौली से सीधी की ओर जा रहा कोयले से भरा एक ट्रक दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गया और सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया।

हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक वाहन के केबिन में फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल जियावन पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Next Post

मप्र में यूसीसी पर अंतिम दौर की कवायद, मानसून सत्र में विधेयक पेश होने की तैयारी

Mon Jun 22 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति भोपाल पहुंच गई है और अब विधेयक के मसौदे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। […]

You May Like