नागपुर: केन्द्रीय सतर्कता आयोग के मार्गदर्शन में महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के पश्चिम क्षेत्र-1, नागपुर स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी Vigilance: Our Shared Responsibility” थीम के साथ 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में बुधवार 15 अक्टूबर को श्री दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय, जरीपटका में अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नागपुर जिले के 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पावरग्रिड द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।सतर्कता विषय पर जनजागरूकता फैलाने हेतु पंपलेट वितरित किए गए और सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किया गया।
सभी प्रतिभागियों को पावरग्रिड सतर्कता विभाग प्रमुख एम. श्रीनिवास राव एवं महाविद्यालय के प्राचार्य के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत में एम. श्रीनिवास राव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाकर ईमानदारी एवं पारदर्शिता के प्रति संकल्पित किया।
