एसपी की जनसुनवाई में आईं 90 शिकायतें

जबलपुर। आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओ के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे। इस दौरान पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 90 शिकायतें थी। एसपी द्वारा सभी शिकायतकर्ताओं को जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। जनसुनवाई में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.एस. गोठरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित रहीं। एसपी जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर समस्त राजपत्रित अधिकारी कार्यालय, शहर एवं देहात के थानों एवं चौकी में भी जनसुनवाई करते हुये शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी गयी।

Next Post

कलेक्ट्रेट में भीषण आग, दस्तावेज जलकर खाक

Tue May 19 , 2026
ग्वालियर। कलेक्ट्रेट परिसर में आज मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित बिजली की एक डीपी में अचानक भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरों तक पहुंच गईं। […]

You May Like