शिवपुरी की नाबालिग से पन्ना में बलात्कार, सोशल मीडिया पर हुआ था प्यार

शिवपुरी: शिवपुरी जिले में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने किशोरी को पन्ना जिले से सकुशल बरामद किया और आरोपी युवक अभिषेक प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर बलात्कार का भी आरोप है।यह घटना शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में हुई। सागर जिले के ग्राम बगरोही निवासी अभिषेक प्रजापति ने किशोरी को भगाया।

दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आरोपी एक बार नाबालिग से मिलने शिवपुरी भी आया था, जिसकी भनक परिजनों को नहीं लगी। बाद में उसने किशोरी को पन्ना ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।किशोरी के गायब होने के बाद परिजनों ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी और किशोरी की लोकेशन ट्रेस की। देहात थाना पुलिस ने किशोरी को पन्ना जिले के ग्राम रिछोड़ा से बरामद किया। मौके पर आरोपी अभिषेक प्रजापति को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों को शिवपुरी लाया गया, जहां मेडिकल जांच में नाबालिग के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई।देहात थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। नाबालिग किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Post

मेले में लगे आतिशबाजी बाजार का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Fri Oct 17 , 2025
ग्वालियर: दीपावली त्यौहार के लिये इस बार भी ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ आतिशबाजी की दुकानें लगाई गई हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने आतिशबाजी बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकान पर पानी व रेत की […]

You May Like