मारपीट करने वाले को एक साल की सजा

जबलपुर: माचिस मांगकर युवक व उसके भाईयों के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी जित्तू ठाकुर को अदालत ने दोषी करार दिया है। जेएमएफसी शुभांगी पालो दत्त की अदालत ने आरोपी को एक साल के सश्रम कारावास व एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।अदालत के समक्ष एडीपीओ अभय मिश्रा ने पक्ष रखा।

जिन्होंने बताया कि फरियादी अनिल चौधरी के भाई सुनील से आरोपी भगवानदास रोजाना माचिस मांगता था, माचिस न देने पर उसके साथ मारपीट करता था। जिसकी शिकायत सुनील ने अपने भाई अनिल से की थी। 24 अप्रैल 2003 को भगवानदास से बात करने गया तो वहां पर भगवानदास, जित्तू ठाकुर व अन्नू ने मारपीट शुरु कर दी।

अनिल की चीख पुकार सुन उसके भाई सुनील व सतीश पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान आरोपी जित्तू ठाकुर ने किसी धारदार चीज से अनिल व सतीश पर हमला कर उन्हें गंभीर चोट पहुंचा दी। उक्त मामले की शिकायत पर गोरखपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। विचारण उपरांत अदालत ने आरोपी जित्तू ठाकुर को उक्त सजा सुनाई।

Next Post

स्टेशन मास्टर से मारपीट वाले दो आरोपियों को कोर्ट उठने तक की सजा

Fri Sep 19 , 2025
जबलपुर: सुकरी मंगेला रेलवे स्टेशन में उप्रदव कर स्टेशन मास्टर से मारपीट करने वाले दो आरोपी छुट्टू उर्फ रामेश्वर पटेल व गनाराम पटेल को जेएमएफसी सुश्री उर्वशी सूर्यवंशी की अदालत ने कोर्ट उठने तक की सजा से दंडित किया। इसके साथ ही दोनों पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना भी […]

You May Like