
इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया. आरोपियों ने उसे पहले घर से बाहर बुलाया और फिर सुनसान जगह ले जाकर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया. गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि घायल की पहचान 18 वर्षीय छोटू पिता सुनील निवासी गौरी नगर के रूप में हुई है.
आरोपी आकाश, छोटू को घर से यह कहकर बाहर बुलाकर ले गया कि उसके पिता को उससे जरूरी बात करनी है. बाहर आते ही आकाश अपने एक साथी के साथ मिलकर उस पर टूट पड़ा. दोनों ने मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे छोटू लहूलुहान होकर गिर पड़ा. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने आकाश और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी है. थाना प्रभारी का कहना है कि वारदात के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है.
