ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेच रहे थे नकली कीटनाशक, 2 गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच व हीरा नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, करीब 30 हजार रुपए के नकली ‘हिट’ और ‘गुड नाइट’ उत्पाद जब्त

इंदौर में नकली और अवैध उत्पादों के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और हीरा नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से गोदरेज कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली कीटनाशक उत्पाद बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है.

पुलिस को अन्वेष आईपीआर सर्विसेस के असिस्टेंट मैनेजर सुभाष शर्मा ने शिकायत दी थी कि महेश चौहान और हरीश चावड़ा बाजार में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली ‘हिट’ स्प्रे और ‘गुड नाइट’ रिफिल बेच रहे हैं. सूचना पर क्राइम ब्रांच और हीरा नगर थाना पुलिस ने कीटनाशक निरीक्षक सीएल मालवीय के साथ संयुक्त टीम बनाकर दीनदयाल उपाध्याय नगर, सुखलिया क्षेत्र में दबिश दी.

बाक्स….

96 बोतल हिट और 1450 गुड नाइट रिपेलेंट रिफिल पैक जब्त

मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया. उनके पास रखी चार बोरियों की तलाशी लेने पर 70 बोतल काला हिट एंटी मच्छर स्प्रे, 26 बोतल लाल हिट एंटी कॉकरोच स्प्रे और 1450 ‘गुड नाइट’ मॉस्किटो रिपेलेंट रिफिल पैक बरामद किए गए. निरीक्षण में ये सभी उत्पाद प्रथम दृष्टया नकली और अमानक पाए गए.

 

गुजरात से नकली माल लाकर इंदौर में खपाते थे आरोपी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गुजरात से नकली माल लाकर इंदौर में खपाते थे. दोनों के खिलाफ हीरा नगर थाने में कॉपीराइट एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी महेश चौहान (28) और हरीश चावड़ा (20) गुजरात के कच्छ जिले के रहने वाले हैं। मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।

Next Post

पेट्रोल पंप पर टैंकर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Fri May 15 , 2026
इंदौर. गुरुवार सुबह मांगलिया क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े टैंकर में अचानक आग लग गई. ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते टैंकर को तुरंत पंप से दूर कर दिया, जिससे आग फैलने से बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद कुछ देर […]

You May Like