
भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरासत से विकास के मंत्र को स्पेन के बार्सिलोना शहर ने भी साकार रूप दिया है। बार्सिलोना की विकास और नवाचार यात्रा ने वैश्विक मंच पर एक नई दिशा दिखाई है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश भी ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार किसानों को 32 लाख सोलर पंप उपलब्ध करा रही है, जिससे मध्यप्रदेश ग्रीन एनर्जी उत्पादन के क्षेत्र में एक आदर्श राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह प्रयास बार्सिलोना के ऊर्जा प्रयोग मॉडल के अनुरूप है, जिससे दोनों क्षेत्रों में पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास को बल मिलेगा।
बार्सिलोना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भारत-स्पेन साझेदारी को भी नई ऊंचाई मिली। इस अवसर पर हमारे साझेदार ने भारतीय टाई पहनकर भारत के गौरव को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच व्यापारिक उत्पादों को लेकर आत्मीयता और भरोसे का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वर्ष 2026 को भारत-स्पेन सांस्कृतिक सहयोग वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, व्यापारिक और तकनीकी संबंधों को और मजबूती मिलेगी।
