गौ सेवा प्रोत्साहन: गौशालाओं को 90 करोड़ की सहायता, कामधेनु योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राज्य स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना में हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।

साथ ही गौशालाओं को लगभग 90 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। सम्मेलन में प्रदेश भर से शासकीय एवं अशासकीय गौ-शाला संचालक एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। सरकार ने प्रदेश में पंजीकृत गौ-शालाओं में गौवंश के उचित व्यवस्थापन के लिए आर्थिक अनुदान को रू. 20 प्रति गौ वंश प्रति दिवस से बढाकर रू. 40 प्रति गौ वंश प्रति दिवस किया है। इसके अनुसार गौ-शालाओं में पालन किए जा रहे गौ वंश के लिए माह अप्रैल व मई 2025 की अनुदान राशि लगभग 90 करोड़ की किश्त सम्मेलन में जारी की गई.

सम्मेलन में आचार्य विद्यासागर जीव दया गौ-सेवा सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित गौ-शालाओं एवं संस्थाओं को गौ-सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए।

उधर,दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कामधेनु योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें डेयरी व्यवसाय के लिए 25 दुधारू पशुओं से लेकर 200 दुधारू पशुओं तक की योजनाएं स्वीकृत हो सकेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा इस योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए.

सम्मेलन में “पशुपालन के क्षेत्र में प्रदेश के बढ़ते कदम” विषय पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ.

Next Post

भारत ने भोजनकाल तक दो विकेट खोकर 92 रन बनाये

Fri Jun 20 , 2025
लीड्स 20 जून (वार्ता) भारत ने शुक्रवार को पांच मैचों की शृखंला के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भोजनकाल तक दो विकेट खोकर 92 रन बना लिये है। यशस्वी जायसवाल (नाबाद 42) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। आज यहां इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत […]

You May Like