यातायात पुलिस की सख्ती, 11 बसों का चालान

इंदौर: दीपावली से पहले यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस ने बसों पर सघन जांच अभियान चलाया. पुलिस उपायुक्त यातायात आनंद कलादगी के निर्देशन में सोमवार को शिवाजी वाटिका चौराहा क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई.सहायक पुलिस आयुक्त यातायात हिंदू सिंह मुवेल की उपस्थिति में चली जांच में 15 से अधिक बसों की जांच की गई, जिनमें से 11 बसों पर चालान की कार्रवाई हुई.

इनमें 4 बसों पर रजिस्ट्रेशन शर्तों के उल्लंघन पर 7 से 10 हजार रुपए तक के नगद चालान किए गए, जबकि 7 बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की गई. पुलिस टीम ने बस चालकों से परमिट, फिटनेस, बीमा, लाइसेंस और फर्स्ट एड बॉक्स जैसे जरूरी दस्तावेजों की जांच की. एसीपी मुवेल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस संचालकों को सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. शहर के प्रमुख चौराहों और बस स्टैंड क्षेत्रों में यातायात पुलिस का नियमित निरीक्षण अभियान जारी रहेगा.

Next Post

किन्नरों के सामूहिक आत्महत्या प्रयास मामले में मुख्य आरोपी सपना हाजी हिरासत में

Thu Oct 16 , 2025
इंदौर: नंदलालपुरा क्षेत्र में बुधवार रात 24 किन्नरों द्वारा जहरीला पदार्थ पीने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सपना हाजी को हिरासत में लिया है. जबकि अन्य की तलाश की जा रही है. सभी प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज जिला और पुलिस प्रशासन की निगरानी में […]

You May Like