‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ के आने से पहले से चल रही ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में गिरावट आई है।

सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार यानी 10 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस का पूरा माहौल ही बदल कर रख दिया है। इस नई फिल्म के आते ही सिनेमाघरों में पहले से जमी हुई दो बड़ी फिल्मों की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया है।

आलिया भट्ट की जासूसी थ्रिलर ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ दोनों को ही इस नए मुकाबले के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार के दिन जब फिल्मों की कमाई में बड़ी बढ़त की उम्मीद की जाती है, तब इन दोनों फिल्मों के खाते में कोई खास बढ़त दर्ज नहीं किया गया।

बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की फिल्म को लगा झटका
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं कड़ी के रूप में आई फिल्म ‘अल्फा’ इन दिनों सिनेमाघरों में कड़ा संघर्ष कर रही है। आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी वाघ और अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म ‘अल्फा’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली और कुछ नेगेटिव प्रतिक्रिया मिली थी।

फिल्म ने अपने प्रदर्शन के 9वें दिन यानी शनिवार को भारत में महज 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इस दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ सिर्फ 18 प्रतिशत के आसपास दर्ज की गई।

हालांकि, तमाम चुनौतियों के बीच फिल्म ने घरेलू बाजार में अब तक 51.35 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कुल कारोबार 85.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन का एक खास कैमियो भी शामिल है, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

अक्षय कुमार की बड़ी सेना भी पड़ गई कमजोर
दूसरी तरफ मल्टीस्टारर अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का हाल भी कुछ अलग नहीं है। यह पॉपुलर ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है, जिसमें अरशद वारसी, परेश रावल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पटानी और लारा दत्ता सहित कुल 34 नामचीन कलाकार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

अपने प्रदर्शन के तीसरे हफ्ते आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के 16वें दिन यानी शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को फिल्म का कारोबार लगभग 1 करोड़ रुपये रहा था।

इस आंशिक सुधार के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ अब तक भारत में कुल 127.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने में सफल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो दुनिया भर के सिनेमाघरों से इस फिल्म ने अब तक कुल 183.92 करोड़ रुपये कलेक्शन किया हैं।

 

Next Post

लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 38वीं किश्त, सीएम डॉ यादव लहार से करेंगे 1,835 करोड़ रुपये का अंतरण

Sun Jul 12 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से […]

You May Like