इंदौर:आबकारी विभाग ने अवैध शराब के संग्रहण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह ढाबों से देशी-विदेशी शराब की 65 बोतलें जब्त की हैं. विभाग ने सभी छह स्थानों पर प्रकरण दर्ज किए हैं. इसके साथ ही हाईवे पर संदिग्ध ट्रकों और कंटेनरों की भी जांच की गई.सोमवार की रात को हुई कार्रवाई में महाकाल ढाबा, मां भगवती रेस्टोरेंट एवं ढाबा, ठाकुर श्री ढाबा, बाबा ढाबा, राजपूत ढाबा और जय मां काली ढाबा की जांच की गई. यहां से शराब मिलने पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है.
इसके अलावा हाईवे पर वाहनों की जांच कर अवैध शराब के परिवहन पर नजर रखी गई. मामले में सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि जिलाधीश के आदेश पर अवैध शराब के संग्रहण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, ढाबों के साथ हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की जांच भी जारी रहेगी.
