
इजराइल में नई सरकार के गठन के लिए संसदीय चुनाव की वोटिंग जारी है। इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से सत्ता में काबिज बेंजामिन नेतन्याहू को पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट से कड़ी टक्कर मिल रही है। शुरुआती छह में से चार ओपिनियन पोल में आइजनकोट के गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि नेतन्याहू को एक पोल में मामूली बढ़त और एक में बहुमत का अनुमान है।
